spot_img
spot_img
spot_img

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर : भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल भी हुए कोरोना पॉजिटिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : कोरोना का कहर बॉलीवुड के कई सारे सितारों के उपर टूटा है। हिन्दी सिनेमा के एक बाद एक सितारे को कोरोना अपनी चपेट में ले रहे है, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, परेश रावल, आर माधवन, रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स हाल ही में कोरोना की चपेट में आए हैं। अभी हाल में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अभी हाल में अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए अब उनके बाद भूमि पेडनेकर के कोविड संक्रमित होने की खबर सामने आई, तो फिर इसके बाद अब विक्की कौशल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

भूमि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिख कर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना की चपेट में आ गई हैं। भूमि ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज मेरे अंदर कोविड-19 के हल्के लक्षण पाए गए हैं। मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर चुकी हूं। डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के साथ टच में हूं और सभी सावधानियां बरत रही हूं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhumi ???? (@bhumipednekar)

 

जो भी व्यक्ति मेरे कॉन्टैक्ट में आया है, वह अपनी जांच करा ले।’ ‘विटामिन-सी और खाने-पीने का ख्याल रख रही हूं। कोई भी व्यक्ति इस स्थिति को हल्के में न लें। मैंने भी हर तरह की सावधानी बरती थी, लेकिन फिर भी मुझे वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। मास्क पहनकर रहें और हाथों को समय-समय पर धोते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और सही से चीजें करें।

 

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया अकाउंट  पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘सभी सावधानियों के बाद भी मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोरोना पॉजिटिव  होने के बाद मैं सभी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं और घर पर ही क्वरंटीन हूं। इसके साथ ही सभी मेडिकल निर्देशों का भी पालन कर रहा हूं। मेरा सभी से निवेदन है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो भी अपना टेस्ट करवा लें। अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।’

इसे भी पढ़ें : BREAKING : HomeGuard जवानों को जेल भरो अभियान स्थगित, जानिये वार्ता में क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : 23 जवानों का हत्‍यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...