Kohramlive : भोजपुरी के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद निरहुआ के बड़े भाई का विजय लाल यादव का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। निरहुआ ने ट्वीट करते हुए लिखा- बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहां पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिनेश के भाई विजय लाल यादव अपने साथियों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे थे। इस सफर के दौरान ही बाराबंकी के पास उनकी फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट हो गया।
बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव जिस गाड़ी में थे उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराने की वजह से गाड़ी पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए। इतना ही नहीं जिस डिवाइडर से गाड़ी की टक्कर हुई थी वह भी टूट गया। टक्कर खाने के बाद गाड़ी हवा में करीब 20 मीटर तक उपर उछल गई थी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जब विजय लाल यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनके समर्थक ने फोन उठाया और घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। जिसके बाद दिनेश लाल यादव ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस दुख जता रहे हैं और विजय लाल यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी वहाँ पहुँच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुँच जाएँगे। बाबा विश्वनाथ जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।
— Nirahua Hindustani (@nirahua1) June 30, 2022
इसे भी पढ़ें : Ex-MLA मलखान सिंह के साले को घर में गोलियों से भूना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिगड़ैल पत्नी खाई के झाड़ियों में लटकी मिली, राज खुला तो क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ कमर्शियल LPG कनेक्शन, सिक्योरिटी मनी 1050 रुपये बढ़ी, नया रेट लागू
इसे भी पढ़ें : “मेरे जुगाड़ू पति को किराये पर ले लो”, बकायदा पत्नी ने दिया विज्ञापन… देखें








