spot_img

पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट में शामिल भोजपुरी हीरोइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कोरोना काल में नहीं मिल रहा था कोई और काम

MUMBAI : कोरोना संक्रमण और लाकडाउन की स्थिति न जाने क्या-क्या करवा रही है।  कई लोगों के काम भी बंद पड़े हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका असर पड़ा है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है। सेक्स रैकेट के धंधे में भोजपुरी की हीरोइन को पुलिस ने पकड़ा है। मामला मुंबई का है, जहां भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाली हीरोइन को सेक्स रैकेट के धंधे में गिरफ्तार किया गया है।

Read More :कार ने साइकिल सवार को मारी टक्‍कर, स्‍थानीय लोगों ने चालक को पीटा

गलत धंधे में लड़कियों को लेकर आए थे दलाल

मीरा भयंदर वसई विरार कमिश्नर सर्कल 1 के डीसीपी अमित काले के मुताबिक कोरोना काल में काम बंद हो जाने के कारण कुछ दलाल लड़कियों को इस गलत धंधे में लेकर आए थे। पुलिस को इसकी सूचना मिल रही थी। लॉकडाउन के कारण  भोजपुरी फिल्मों या वेब सीरीज में काम करने वाली हीरोइनों के पास भी नौकरी नहीं थी। इसलिए दलाल उन्हें भी वेश्यावृति के धंधे में लेकर आए।



Read More :दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन संकट ने एक डॉक्टर समेत 12 मरीजों की ली जान

पांच पीड़ित लड़कियों को पुलिस ने छोड़ा

पुलिस के मुताबिक कुछ दलाल इस बात का फायदा उठा रहे हैं कि भोजपुरी फिल्मों या वेब सीरीज में काम करने वाली युवतियों के पास नौकरी नहीं है। इसका फायदा उठाकर वे उन्हें वेश्यावृत्ति में ढकेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तो पुलिस फर्जी ग्राहक बनकर गई और लड़कियों की मांग की। वहां मौजूद दलाल पांच अन्य लोगों के साथ मीरा रोड पर एसके स्टोन के पास एक लॉज में ले गया। इस दौरान डीसीपी अमित काले की टीम ने जाल बिछाया और लड़कियों के साथ दो दलालों को पकड़ लिया। आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पांच पीड़ित लड़कियों को रिहा कर दिया गया है।

Read More :US एक्सपर्ट डॉ फाउची ने दी राय, इंडिया में कोरोना रोकने के लिए लॉकडाउन जरूरी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...