spot_img

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन संकट ने एक डॉक्टर समेत 12 मरीजों की ली जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI : ऑक्सीजन संकट के कारण मरीजों की जान सांसत में है। दिल्ली के बत्रा अस्पताल में शनिवार को दोपहर एक डॉक्टर समेत आठ कोविड-19 मरीजों की मौत कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो गई। इस सप्ताह दूसरी बार ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Read More :आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, एक की गई जान

80 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे मरीज

दिल्ली हाईकोर्ट में राजधानी दिल्ली में गहराते ऑक्सीजन संकट पर चल रही सुनवाई के दौरान अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन रि-सप्लाई के लिए टैंकर अस्पताल में दोपहर 1.30 बजे पहुंचे, जिसके कारण अस्पताल के मरीज करीब 80 मिनट तक बिना ऑक्सीजन के ही रहे। कोर्ट को अस्पताल ने बताया कि दोपहर 12.45 बजे ऑक्सीजन के टैंकर खत्म हो गए थे. सप्लाई दोपहर 1.30 बजे पहुंची और हमारे मरीज करीब 80 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे।

Read More :तालाब में डूबकर किशोर की मौत, अपने दादा के साथ गया था नहाने

ऑक्सीजन खत्म होने की दी गई जानकारी

कोर्ट ने जब कहा कि हमें उम्मीद है कि किसी की जान नहीं गई होगी, तो जवाब में अस्पताल ने बताया कि इस संकट में हमारे एक डॉक्टर की मौत हो गई थ। इससे पहले बत्रा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुधांशु द्वारा एक SOS जारी किया गया था। उन्होंने बताया था कि हमारी ऑक्सीजन खत्म हो रही है। फिलहाल कुछ आखिरी सिलेंडर बचे हैं। अगले 10 मिनट में अस्पताल में पूरी तरह से ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर ऑक्सीजन संकट में घिर गए हैं।

Read More :पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI का एरिया कमांडर हरिसिंह, कारबाइन के साथ 6 धराये

सुबह से रही कठिन परिस्थिति

डॉ सुधांशु के अनुसार दिल्ली सरकार हमारी मदद कर रही, लेकिन ऑक्सीजन के टैंकर अभी रास्ते में हैं और उन्हें पहुंचनें में वक्त लगेगा। दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर अस्पताल ने कोर्ट को बताया कि हमारी ऑक्सीजन खत्म हो चुकी है। अस्पताल ने बताया कि सुबह से हम कठिन परिस्थितियों में हैं। हमारे अस्पताल में 307 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 230 ऑक्सीजन पर निर्भर हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...