TRENDING : अमेरिका के टॉप एपिडेमियोलॉजिस्ट में से एक डॉक्टर एंथनी फाउची का मानना है कि इंडिया में कुछ हफ्तों के लॉकडाउन से ही कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। उनका यह सुझाव ऐसे वक्त पर आया है, जब देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कोरोना को रोकने के लिए अन्य सुझाव भी दिए हैं।
Read More :आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, एक की गई जान
तत्काल कदम उठाने की जरूरत
डॉक्टर एंथनी फाउची का कहना है कि जिस तेजी से इंडिया में कोरोना फैल रहा है और जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर के थमने के संकेत नहीं दिख रहे हैं, उस स्थिति में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इस मामले में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन एक कारगर विकल्प हो सकता है। गौरतलब है कि फाउची अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुख्य स्वास्थ्य सलाहकार भी हैं।
Read More :तालाब में डूबकर किशोर की मौत, अपने दादा के साथ गया था नहाने
‘समय से पहले विजय की घोषणा अपरिपक्वता’
फाउची ने किसी सरकार का नाम लिए बगैर कहा कि संकट पर काबू पाए बिना ‘समय से पहले विजय की घोषणा करना अपरिपक्वता है’।अभी भारत को सबसे पहले जो करने की जरूरत है वो है जितनी हद तक हो सके देश को अस्थायी तौर पर बंद किया जाए।
Read More :BREAKING : दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन चीजों पर लगी पाबंदी
जरूरी नहीं छह महीने का हो लॉकडाउन
फाउची ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि लगभग साल भर पहले चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का विस्फोट हुआ था। उन्होंने पूरे देश को पूर्णतया बंद कर दिया था। हालांकि ये जरूरी नहीं है कि छह महीने के लिए लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन तत्काल राहत के लिए जरूरी है कि लॉकडाउन को अस्थायी तौर पर तब तक के लिए लगाया जाए जब तक संक्रमण के इस चक्र को समाप्त ना कर लिया जाए।








