spot_img
spot_img
spot_img

वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : भागलपुर के JDU विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। भागलपुर की SIT टीम ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। आशीष पर इल्जाम है कि जमीन कब्जा करने को लेकर उसने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में 4-5 लोगों के जख्मी हो जाने की बातें सामने आई थी। इसमें रवि को सिर में गोली लगी थी। उसे बेहतर इलाज के लिये सिलीगुड़ी रेफर किया गया। इल्जाम है कि घटना के बाद से आशीष मंडल फरार चल रहा था। वहीं पुलिस को चुनौती देते हुये उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस रेस हुई और कोर्ट से उसके नाम वारंट हासिल कर उसे दबोच लिया। बीते 12 दिसम्बर को हुई फायरिंग के बाद आशीष मंडल और उसके कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ बरारी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भागलपुर SIT को को यह सूचना मिली थी कि फरार आशीष तिलकामांझी में रहनेवाले राजेश पांडेय के घर में पनाह लिये हुये हैं। इसके बाद रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से आशीष मंडल की मां सविता मंडल दुखी है। उनका कहना है कि मेयर चुनाव में उनकी संभावित जीत को लेकर विरोधी बौखला गये हैं। पुलिस उनके इशारे पर काम कर रही है। सविता देवी भागलपुर नगर निगम चुनाव में मेयर पद की उम्मीदवार है। चुनाव 28 दिसम्बर को है। उनका चुनावी दफ्तर तिलकामांझी में राजेश पांडेय के मकान में है। राजेश भी इस कार्रवाई से आहत हैं।

इसे भी पढ़ें : कोरोना BF.7 को लेकर रांची डीसी ने जारी किया गाइडलाइन… देखें

इसे भी पढ़ें : कोरोना के संभावित खतरे पर सरकार अलर्ट मोड में, मास्क पर क्या बोल गये…देखें

 Video Viral होने के बाद गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर सोमवार को आशीष मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उसने पुलिस को चुनौती भरे लहजे में कहा कि, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं किसी से डरता नहीं हूं। मैं JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा हूं। इस वीडियो को पुलिस ने भी देखा। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के LIC कॉलोनी के पास करीब 19 कठ्ठे जमीन को लेकर लफड़ा चल रहा है। इस जमीन के दावेदार लाल बहादुर सिंह घटना के दिन सुबह से ही राजमिस्त्री लगवाकर जमीन पर बांउड्री का काम करवा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी माधुरी, बेटा वीर बहादुर, बेटे का दोस्त रवि उर्फ शरद भी वहां मौजूद था। इल्जाम है कि इसी बीच विधायक गोपाल मंडल का बेटा आशीष मंडल अपने साथ 15-20 लोगों को लेकर वहां पहुंचा और काम बंद करने की धमकी दी। इसके बाद मारधाड़ शुरू हो गई। फायरिंग और मारपीट में जमीन मालिक समेत परिवार के लोग भी जख्मी हो गए थे।

इसे भी पढ़ें :  Hazaribagh News: लाखों के ब्राउन शुगर के साथ धराये तस्करों का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होने के बाद भागलपुर JDU विधायक का बेटा गिरफ्तार… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : रांची के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में Corona की एंट्री, देखें

इसे भी पढ़ें : दिलशेर खां को मा*रने वाले ने उगला राज, चौंका गए एसपी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...