10 नवंबर को सबेरे आठ बजे से शुरू हो जाएगी काउंटिंग
बोकारो : बेरमो विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद आईटीआई चास में वज्रगृह व मतगणना केंद्र स्थल बनाया गया है। Counting 10 नवंबर को पूर्वाहन 8:00 बजे से होगी। Counting कक्ष में 28 टेबल रखे गए हैं। 17 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए डीसी राजेश सिंह एवं एसपी चंदन कुमार झा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। डीसी ने कहा है कि मतगणना के लिए बाजार समिति परिसर के आसपास पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। Counting परिसर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। मतगणना केंद्र पर मोबाइल फोन, ज्वलनशील पदार्थ, तंबाकू, शराब, पान, गुटखा, माचिस आदि का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम, शहीद की बेटी का छलका दर्द
Counting परिसर में प्रवेश करने के लिए पहचान पत्र जारी
डीसी ने बताया कि बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के मतगणना कर्मी, प्रशासनिक पदाधिकारी, अभ्यर्थी एवं उनके चुनावी अभिकर्ता और परिसर के अंदर विधि व्यवस्था में नियुक्त सभी लोगों को पहचान पत्र उपलब्ध करवाया गया है। मतगणना कक्ष में जाने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए भी पहचान पत्र निर्गत किया गया हैं। मीडिया कर्मियों को निर्वाचन आयोग की ओर से प्राधिकार पत्र उपलब्ध करवाया गया है। यह सभी लोग बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार से ही परिसर के अंदर आएंगे। एसपी चंदन कुमार झा ने कहा कि कृषि बाजार समिति चास स्थित मतगणना केंद्र पर आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात किए गए हैं। जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे।
इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon












