spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Dumka : आपसी रंजिश में भतीजे ने गोली मारकर की चाची की हत्या

Date:

spot_img
spot_img
  • घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो गया
  • मृतका पुष्पा हिम्मत सिंह कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं
  • पुलिस ने हत्यारोपी की मां को हिरासत में लिया

दुमका : Dumka जिले के मेन मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े बक्सा व्यवसायी महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी रॉकी मृतका पुष्‍पा हिम्मत सिंह का भतीजा (जेठ का बेटा) है। दोनों परिवारों का मेन मार्केट में मारवाड़ी चौक के पास अगल-बगल बक्सा की दुकान है। दोनों परिवारों के बीच करीब चार साल से विवाद चल रहा था। रॉकी ने पुष्‍पा हिम्मत सिंह को पहले भी गोली मार देने को धमकी दी थी। मृतका के पति रामचंद्र हिम्मत सिंह ने बताया कि रॉकी दोपहर 12 बजे रिवाल्वर लेकर आया और उनकी पत्नी के सिर में गोली मार दी। उसने मुझे और मेरे बेटे पर भी गोली चलाई, जो नहीं लगी। पुष्पा हिम्मत सिंह के सिर में गोली लगते ही खून से लथपथ होकर गिर गईं। उन्‍हें तुरंत डीएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से आसानी से फरार हो गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि आपसी रंजिश में हत्या हुई है। हत्यारोपी की मां को हिरासत में लिया गया है। पुष्पा हिम्मत सिंह कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता भी थीं। उनकी मौत की खबर शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग डीएमसीएच में जमा हो गए। लोगों में आक्रोश दिखा।

इसे भी पढ़ें : मेरे अरमानों को मत कुचलिए मैडम… मेरा कोई नाथ नहीं : शहीद की बेटी

राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं : लुईस

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ.लुईस मरांडी भी डीएमसीएच पहुंचीं। उन्‍होंने घटना की निंदा करते कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

इसे भी पढ़ें : पद्मश्री फकीर राजा की दास्तान सुन दरकता है दिल # Simon Oraon

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...