Bihar : बिहार(Bihar) के नालंदा में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) पुष्पा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर रिश्वतखोरी के गंभीर इल्जाम हैं और 16 मार्च से बिना सूचना गायब रहने के कारण उन्हें फरार माना जा रहा है। मामला तब सामने आया जब चंडी प्रखंड में निगरानी विभाग की छापेमारी के दौरान एक शिक्षक को 17 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में शिक्षक और शिकायतकर्ता, दोनों ने BEO का नाम लिया, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ा।
इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…
Bihar में BEO निलंबित
साक्ष्य मिलने पर निगरानी विभाग ने पुष्पा कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। लेकिन कार्रवाई के डर से वह तब से कार्यालय नहीं लौटीं। इस बीच उनके अनुपस्थित रहने से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने लगे। स्थिति को देखते हुये जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय आनंद ने सख्त कदम उठाते हुये उन्हें सस्पेंड कर दिया और एकंगरसराय के BEO विजय शंकर प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया।
इसे भी पढ़े :Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…








