spot_img

योजना का लाभ वंचितों को मिले, गंभीरता से करें काम- DDC जयकिशोर प्रसाद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बोकारो : बोकारो सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत राष्ट्रीय परिवारहित लाभ योजना का लाभ वंचित परिवारों को मिले, इस दिशा में अधिकारियों को गंभीरता से काम करना होगा। उन्हें यथाशीघ्र राशि का भुगतान उनके खाते में हो, यह सुनिश्चित करना होगा। राज्य से जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है उसे अविलंब पूरा करें। ये बातें उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने कही। वे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।

DDC ने की इन योजनाओं की समीक्षा

उन्होंने विभाग द्वारा संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना, मुख्यमंत्री विधवा सम्मान पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आदिम जनजाति पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य एचआइवी एड्स पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना, स्वामी विवेकानंद निश्शक्तता स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना आदि की बिन्दुवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक, समाजिक सुरक्षा पदाधिकारी रविशंकर मिश्र, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी, शहरी क्षेत्रों के प्रतिनिधि, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : गजब : बिना सेक्स किए महिला हो गई गर्भवती, फिर बॉयफ्रेंड ने किया ये…

इसे भी पढ़ें : डायन बता महिला को मार डाला, तीन को पुलिस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...