spot_img
spot_img

भक्ति की गंगा में भीगा बेला, क्या बोले MLA… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बेला की धरती शनिवार को आध्यात्मिक रंग में रंगी थी। हवा में घुली वेद मंत्रों की मधुर ध्वनि, भक्तों के जयकारे और आस्था की अपार लहरों के बीच श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह होते ही 1151 श्रद्धालु महिलायें सिर पर कलश धारण किये, मंगल गीत गातीं, पंक्तिबद्ध होकर निकलीं। उनके चेहरे पर भक्ति की आभा थी, आंखों में श्रद्धा की ज्योति। MLA मनोज कुमार यादव, जीप सदस्य राकेश रंजन और मुखिया ममता कुमारी ने विधिपूर्वक कलश यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाओं को अपने हाथों से कलश सौंपते हुये उन्होंने इस आयोजन को सनातन धर्म की पवित्र परंपरा का प्रतीक बताया और कामना की कि यह महायज्ञ समूचे क्षेत्र को शांति, सुख और समृद्धि का आशीष प्रदान करे। बेला की पावन धरती पर इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आनंद में डुबो दिया। मंत्रों की गूंज, श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति की लहरों के बीच महायज्ञ की इस अलौकिक बेला ने समूचे क्षेत्र को एक दिव्य ऊर्जा से भर दिया।

कलश यात्रा जब गांव की गलियों से गुजरी, तो हर ओर श्रद्धालु इसे नमन करने उमड़ पड़े। आस्था से सराबोर यह विशाल शोभायात्रा लेढिया नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञाचार्य पंडित विवेक आचार्य ने जलभरनी की रस्म पूरी कराई। जल के स्पर्श मात्र से भक्तों की आत्मा तक पवित्र हो उठी। फिर यह दिव्य जल लेकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां कलश स्थापना की गई। इस पावन आयोजन पर विधायक मनोज यादव ने कहा, “महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति की आत्मा है। इससे क्षेत्र में सद्भाव, शांति और समृद्धि का संचार होता है। ऐसे आयोजन तन और मन दोनों को पवित्र करते हैं।”

कलश यात्रा में यज्ञ समिति अध्यक्ष मुरली प्रसाद, गुलाब रजक, भाजपा नेता राजदेव यादव, प्रो. बिराज रविदास, मुखिया ममता देवी, विकास यादव, रामस्वरूप पासवान सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...