Kohramlive : भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने युवाओं के लिये शानदार मौका दिया है। कंपनी ने प्रोबेशनरी इंजीनियर के 340 पदों पर भर्ती के लिये आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 नवंबर तक BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लगभग 13 लाख रुपये सालाना (CTC) तक का पैकेज मिलेगा। अधिकतम आयु 25 वर्ष एवं SC/ST को 5 साल और OBC उम्मीदवारों को 3 साल की छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिये ₹1000 + GST (कुल ₹1180)। एवं SC/ST और PWD उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया होगा। CBT को 85 अंक, इंटरव्यू को 15 अंक एवं जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों को 35% और SC/ST/PwD को 30% न्यूनतम अंक लाने होंगे।
कुल पदों का विवरण
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 175 पद
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल) – 109 पद
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस) – 42 पद
- प्रोबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 14 पद
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास संबंधित विषयों में BE/B.Tech/B.Sc (Engineering) की फर्स्ट क्लास डिग्री होनी चाहिये।
SC/ST और दिव्यांग उम्मीदवार पास क्लास के साथ भी आवेदन कर सकते हैं। AMIE, AMIETE या GIETE की फर्स्ट क्लास डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।






