Munger (Rajesh Singh) : घर में पर्चा फेंककर चुनाव नहीं लड़ने का फरमान जारी किया। मुखिया जी नहीं माने। चुनाव लड़े और जीत भी गये। फरमान जारी करने वाले नक्सलियों को नागवार लगा और ठान लिया कि शपथ लेने से पहले नवनिर्वाचित मुखिया परमानंद टुडू को छह इंच छोटा कर दिया जायेगा। वहीं पुलिस ने भी नवनिर्वाचित मुखिया जी से अनुरोध किया था कि अभी वह घर में न रहें।
जैसी आशंका थी ठीक वैसा ही हुआ। बीती देर रात विभिन्न घातक हथियारों से लैस करीब 10 नक्सली मुखिया जी के घर पहुंचे और उनकी मेहरारू से पूछा मुखिया परमानंद कहां है। शोर-शराबा सुन खुद मुखिया जी अपने कमरे से बाहर निकले। उन्हें पकड़कर नक्सली घर के बाहर बने एक चबूतरे के पास ले गये। इसके बाद बड़ी बेरहमी से गला रेतकर उन्हें मार डाला। दिल दहला देने वाली यह वारदात मुंगेर के धरहरा प्रखंड के मथुरा गांव में हुई। आगामी 31 दिसंबर को परमानंद मुखिया पद की शपथ लेने वाले थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार योगेंद्र कोरा को 99 मतों से हराया। मारे गये मुखिया के भाई पवन ने बताया कि कातिल नक्सली उनका मोबाइल फोन और जैकेट साथ ले गये। पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर रहे मुखिया परमानंद के दो बेटे अभिषेक, विकास और एक बेटी सोनाक्षी है। साल 2016 में भी चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। तब भी उन्हें चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दी गई थी। तब ग्रामीणों के कहने पर चुनाव लड़ मुखिया बने थे।
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : देंखे मगर अकेले में, इन 5 वेब सीरीज में भर-भरके लगाया गया बोल्ड सीन्स का तड़का
Read More : Janhvi Kapoor ने पहना गोल्डन ड्रेस, दिखाया अपना…देखें
Read More : राखी सावंत से शादी कर बुरे फंसे रितेश, जानिये क्या हुआ
Read More : बेहद टाइट ड्रेस में Esha Gupta का दिख गया…फैंस बोलें दिलों की धड़कन बढ़ा रही
Read More : बेडरूम से Sayani Gupta ने लेटकर किया ये… उड़ जाएंगे होश…देखें
Read More : बवाल दिख रही Akshara Singh, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू
Read More : इस Actress ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : Urfi Javed दे रही Sunny Leone को टक्कर, ‘बिजली गिरा के’… देखें वीडियो
Read More : CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…
Read More : Ludhiana Court में Blast, दो की मौत, CM चन्नी ने कही ये बात…














