UP : जहां मेहंदी रचनी थी, वहां लहू बहा। जहां शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसरा है। गुलफशां, वो बनने वाली थी किसी और की दुल्हन, पर गुलफशां के दिल में निहाल नहीं, कोई और बस चुका था सद्दाम। निहाल जिसके घर में हल्दी लगी थी, अब वहां राख उड़ रही है। बीते 14 जून को बारात निकलने में केवल एक रात बाकी थी, तभी एक फोन आया, “भाई साहब, मैं गुलफशां का चचेरा भाई बोल रहा हूं, कपड़ों की फिटिंग करानी है।” ये सुन निहाल चला गया और फिर कभी लौटकर नहीं आया। होने वाला दूल्हा खुद बुने जाल में फंस चुका था, वह अपनी मौत की सवारी पर बैठ गया। उसे अजीमनगर के रतनपुरा के जंगलों तक ले जाया गया यहां गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बदन पर भी कई खरोंच के निशान मिले थे। निहाल का छह महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। निहाल तैयार था पर गुलफशां का दिल कहीं और धड़कता था। गुजरे एक साल से सद्दाम के साथ इश्क का खेल चल रहा था। इसके बाद जब निहाल की बारात आने लगी, तो उसे रास्ते से हटा दिया गया। इधर, रहस्यमय ढंग से गायब हो गये निहाल को खोज निकालने में जुटी पुलिस ने मिले इनपुट और शक के आधार पर सद्दाम और फरमान को उठा लिया। इन दोनों की निशानदेही पर निहाल की लाश मिली। गुलफशां और अनीस अब भी फरार है। परिजनों की मांग है कि “हत्यारी दुल्हन को तुरंत गिरफ्तार करो।” ASP अतुल श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि “परिवार के आरोप गंभीर हैं, जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।” यह सनसनीखेज वारदात यूपी के मुरादाबाद के रामपुर गांव में हुई।
जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…
Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...







