Bihar : बिहार में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब राज्य स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (BTET) आयोजित नहीं होगी। यानी जो अभ्यर्थी प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा आयोजित CTET पास करना अनिवार्य होगा। पहले बिहार में प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए CTET के साथ BTET के अंक भी मान्य होते थे। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब केवल CTET का अंक मान्य होगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि दो अलग-अलग परीक्षाओं से अभ्यर्थियों को भ्रम और अतिरिक्त बोझ का सामना करना पड़ता था। जो भी उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें CTET पास होना अनिवार्य होगा। CTET उत्तीर्ण होने के बाद ही वे बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) या अन्य माध्यमों से होने वाली शिक्षक भर्तियों में आवेदन कर पायेंगे। यह नियम सिर्फ नई भर्तियों पर लागू होगा।






