spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुफ्त में बने IAS या IPS… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IAS और IPS की परीक्षा की मुफ्त तैयारी कराई जायेगी। इन्हें फ्री में UPSC की कोचिंग दिलाने का पूरा इंतजाम किया जायेगा। पहला कोचिंग सेंटर मोगा में खोला जायेगा। वहीं तैयारी करनेवाले को रहने-खाने की व्यवस्था भी मुफ्त में होगी। पंजाब के युवाओं को यह बड़ी और बेहतरीन सौगात मिली है। इस बात का ऐलान आज पंजाब के CM भगवंत मान ने किया। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में आठ हाईटेक केंद्र स्थापित किए जायेंगे। इनमें हॉस्टल से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया करवाई जायेगी। खास बात यह है कि इन संस्थानों में पंजाब का कोई भी युवा कोचिंग ले सकेगा। CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी कोशिश यही है कि राज्य के युवाओं को करियर बनाने के लिए कोई दिक्कत न आये। सरकार युवाओं के लिए एयरपोर्ट के रनवे की तरह का काम करेगी। CM भगवंत मान गुरूवार को सेक्टर-35 निकाय भवन में सेहत व परिवार भलाई, बिजली व मेडिकल खोज विभाग में भर्ती हुए 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे।

CM ने नियुक्ति पत्र देते हुए युवाओं से कहा कि वह अपने इलाके के लिए रोल मॉडल बने, क्योंकि जब वे नियुक्ति पत्र लेकर अपने एरिया में पहुंचेंगे तो इससे कई लोग प्रभावित होंगे। सरकार ने अब तक अपने कार्यकाल के एक साल में 29946 युवाओं को रोजगार दिया है। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले सरकारी नौकरियां बिना सिफारिश की नहीं मिलती थी। वह आम आदमी की हालत को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने हाल में उन अध्यापकों की सर्विस को रेगुलर किया है, जो लंबे समय से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। CM ने कहा कि मोहाली में स्थापित महाराजा रणजीत सिंह संस्थान में NDA की फ्री में ट्रेनिंग और पढ़ाई करवाई जाती है। गुजरे दो साल में

तीन नये मेडिकल कॉलेज बनाने का काम शुरू

CM भगवंत मान ने मीडिया को बताया कि पंजाब में लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी काम किया जा रहा है। पंजाब में जल्द ही 16 मेडिकल कॉलेजों की संख्या हो जाएगी।  मालेरकोटला,होशियारपुर और कपूरथला मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मेडिकल पढ़ाई के लिए युवाओं को अब यूक्रेन जैसे देशों में नहीं जाना पड़ेगा। उनकी कोशिश देश में रोजगार के अवसर पैदा करने की है। विदेश में जाकर कमाना आसान नहीं है। वहीं आगामी 15 अगस्त को 60 नये मोहल्ला क्लीनिक खोले जायेंगे। बीते साल 500 मोहल्ला क्लीनिक खोले गये थे। इन केंद्रों में 42 तरह के टेस्ट होते हैं। मरीज कहीं भी जाकर मात्र मोबाइल पर एक क्लिक से अपना सेहत से जुड़ा रिकॉर्ड हासिल कर पाएंगे।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...