लोहरदगा : लोहरदगा के पाखर में शादी से लौट रहे बच्चों पर अचानक जंगली भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में कोचा गांव के 8 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई।
सभी बच्चे पाखर सरना पाठ महेंद्र नगेसिया के घर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे कि तभी जंगली भालू ने बच्चों पर वार कर दिया। हमले से एक बच्चे का हाथ टूट गया तो वहीं दूसरे बच्चे का जबड़ा फट गया। बांकी 6 बच्चे भालू से बचने के लिए भागने के दौरान गिर कर घायल हो गए। लोगों ने बच्चों को जल्दी से अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : हैवान भाई ने बहन के साथ किया गंदा काम, वीडियो बना कह रहा ये…
इसे भी पढ़ें : रिटायर्ड IFS Officer ने खुद को मारी गोली, मौत












