Ranchi : बेशक, खेल हो या खाकी, झारखंड पुलिस हर मैदान के खिलाड़ी हैं। इनके पास हुनर और हौंसला दोनों है। कोच्ची, केरल में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस कलस्टर 2024-25 मेडल हासिल कर लौटे खिलाड़ियों को DGP अनुराग गुप्ता ने सम्मानित किया। DGP ने इन खिलाड़ियों को जब मेडल पहनाया, तो कमरे में केवल ताली नहीं गूंजी, बल्कि झारखंड की शान भी गूंज उठी। 11 से 15 अप्रैल तक होने वाले प्रतियोगिता में कुल 43 टीमों ने देश के कोने-कोने से हिस्सा लिये। इसमें झारखंड पुलिस ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन में 23 खिलाड़ी, टेबल टेनिस में 8 खिलाड़ी ने कांस्य पदक झटके। झारखंड पुलिस को कुल पांच पदक मिले। हजारीबाग के झारखंड पुलिस अकादमी के निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा टीम मैनेजर थे। टेबल टेनिस में G.O. महिला सिंगल्स में IG (प्रशिक्षण) ए.विजयालक्ष्मी, G.O. मिक्स डबल्स में IG ए. विजयालक्ष्मी एवं DIG (विशेष शाखा) अनुरंजन किस्पोट्टा एवं N.G.O. पुरुष डबल्स में सब इंस्पेक्टर अजय भान थापा एवं हवलदार पंकज राय ने मेडल झटके। मौके पर शैलेन्द्र कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद
इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…
इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो












