सपने में दिखें ये 5 संकेत तो हो जायें अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रात के अंधेरे में जब आंखें बंद होती हैं, तब सपनों की दुनिया खुलती है। कई बार ये सपने सिर्फ कल्पना नहीं होते, बल्कि भविष्य के संकेत भी छुपाये रहते हैं। मान्यता है कि हमारा अवचेतन मन आने वाले समय के कई इशारे पहले ही दे देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जो आर्थिक परेशानी, धन हानि या अचानक बढ़ने वाले खर्चों की ओर संकेत करते हैं। अगर इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाये, तो व्यक्ति सावधानी बरतकर नुकसान से बच सकता है। आइये जानते हैं ऐसे 5 सपनों के बारे में, जिन्हें स्वप्न शास्त्र में धन हानि का संकेत माना गया है।

तिजोरी या पर्स खाली दिखनाः यदि सपने में अपनी तिजोरी, अलमारी या पर्स खाली दिखाई दे, तो यह भविष्य में आर्थिक तंगी का संकेत माना जाता है। ऐसे सपने के बाद अपने खर्चों पर नियंत्रण और सोच-समझकर निवेश करना जरूरी माना जाता है।

सपने में बिखरे हुये पैसे या सिक्के दिखनाः अगर सपने में इधर-उधर बिखरे हुये सिक्के या नोट दिखाई दें, तो इसे आने वाले समय में अनावश्यक खर्च बढ़ने का संकेत माना जाता है। कई बार यह सपना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि व्यक्ति को अपने पैसों की सही कद्र करनी चाहिये।

सोना या आभूषण खो जानाः अगर सपने में सोना या आभूषण खोते हुये दिखाई दें, तो यह किसी मूल्यवान चीज के नुकसान या पैसों के अटकने का संकेत हो सकता है। ऐसा सपना व्यक्ति को सतर्क रहने और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का संदेश देता है।

धुंधला या अंधेरा रास्ता दिखनाः सपने में धुंधला रास्ता या चारों ओर अंधेरा दिखाई देना इस बात का संकेत माना जाता है कि आर्थिक फैसलों में भ्रम हो सकता है। ऐसे समय में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है।

पानी या धन का बह जानाः अगर सपने में पानी बहता हुआ दिखाई दे या फिर पैसा हाथ से फिसलता महसूस हो, तो इसे अचानक होने वाले खर्च या धन के निकल जाने का संकेत माना जाता है।

ध्यान रखने वाली बात: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों को केवल डर की तरह नहीं देखना चाहिये, बल्कि उन्हें चेतावनी या संकेत की तरह समझना चाहिये। सही समय पर सावधानी बरतकर कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में जबरदस्त आंधी-बारिश का अलर्ट… जानें कहां-कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: