Kohramlive : टीम इंडिया के विकेटकीपर बैट्समैन ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद BCCI ने खिलाडि़यों के इंटरनल फिटनेस की पक्की जानकारी के लिए डेक्सा टेस्ट (DEXA TEST) अनिवार्य कर दिया है। एक प्रेस रिलीज में बताया गया है कि अब भारतीय खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट के साथ डेक्सा टेस्ट से भी किया जाएगा।
डेक्सा टेस्ट को डेक्सा स्कैन या डीएक्सए टेस्ट (DEXA Scan or DXA Test) भी कहा जाता है। डेक्सा का पूरा नाम ड्यूल-एनर्जी एक्स-रे एब्जोर्प्टियोमेट्री (Dual-Energy X-ray Absorptiometry) है। यह एक बोन डेंसिटी टेस्ट है। इसमें हड्डियों के घनत्व (मोटाई व मजबूती) की जांच की जाती है। यह टेस्ट बताता है कि शारीरिक कंकाल के कुछ हिस्सों की हड्डियों में कितना मिनरल मौजूद है। मेडिकल भाषा में इसे डेंसिटोमेट्री टेस्ट भी कहा जाता है। यह एक्स-रे की तरह एक इमेजिंग टेस्ट होता है। इसमें एक्स-रेज के कम लेवल का इस्तेमाल किया जाता है।
इस प्रकार किया जाता है DEXA TEST
- सबसे पहले व्यक्ति को एक स्पेशल डेक्सा एक्स-रे टेबल पर लेटा दिया जाता है।
- फिर टेस्ट के लिए जरूरी पोजिशन में बैठाया या लेटाया जाता है। डेक्सा टेस्ट अक्सर कूल्हों, रीढ़ की हड्डी या कलाई की हड्डियों का किया जाता है।
- इसके बाद डेक्सा मशीन का आर्म वांछित अंग के ऊपर से गुजरता है।
- डेक्सा टेस्ट में दो अलग-अलग तरीके की एक्स-रेज को बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यह टेस्ट सुरक्षित रहे।
- इसके बाद स्कैनर बोन डेंसिटी को रेडियोलॉजिस्ट की स्क्रीन पर फोटो व ग्राफ के माध्यम से बताता है।
इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें
इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें
इसे भी पढ़ें : परिवार संग रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : नोटबंदी को लेकर SC का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : स्टार क्रिकेटर Rishabh Pant आये ICU से बाहर, अभी नहीं गया दर्द
इसे भी पढ़ें : सलवार के नाड़े से आशिक की बीवी को सलटा दिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची के आसपास पिकनिक मनाना हो तो झांक ले यहां…










