spot_img

BCB अड़ा, भारत में नहीं खेलेंगे T20 विश्व कप मैच…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : T20 विश्व कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि वह भारत में अपने मुकाबले नहीं खेलने के फैसले पर अडिग है। भले ही ICC ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया हो, लेकिन BCB का कहना है कि “हमारा रुख वही रहेगा, बातचीत जारी रहेगी।” ANI ने ICC सूत्रों के हवाले से बताया कि टी20 विश्व कप का कार्यक्रम तैयार हो चुका है। सभी टीमों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही खेलना होगा। भारत में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है, लेकिन इस भरोसे के बावजूद बांग्लादेश संतुष्ट नहीं है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई बैठक में ICC ने BCB से भारत में खेलने की मांग पर फिर से विचार करने को कहा, लेकिन जवाब वही रहा “बोर्ड का रुख अपरिवर्तित है।” बैठक में BCB अध्यक्ष अमिनुल इस्लाम, CEO निजाम उद्दीन चौधरी और अन्य आला अधिकारी शामिल हुये।

BCB ने दो टूक कहा कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों, अधिकारियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उनका आकलन है कि भारत यात्रा सुरक्षित नहीं हो सकती। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि ICC की रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट में टीम के लिये किसी खास या सीधे खतरे का उल्लेख नहीं है। BCB ने एक बार फिर ICC से अपील की है कि बांग्लादेश के विश्व कप मुकाबले भारत के बाहर किसी अन्य स्थान पर कराए जायें। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार लीग स्टेज में बांग्लादेश को कोलकाता में 3 मैच एवं मुंबई में 1 मैच खेलना है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...