Kohramlive : ‘बाटला हाउस’ एक्ट्रेस क्रिसन परेरा UAE के शारजाह जेल से रिहा हो गईं हैं। अभिनेत्री के भाई केविन परेरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस जेल से रिहा होने के बाद अपनी मां से बात करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस क्रिसन के भाई केविन ने वीडियो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा, क्रिसन आजाद है!!! वह अगले 48 घंटों में भारत में होगी।’ वहीं वीडियो में एक्ट्रेस क्रिसन रोते हुए परिवार से बात करती दिख रही हैं।


क्या था मामला?
पुलिस को पता चला कि क्रिसन को एक हॉलीवुड वेब सीरीज में काम दिलाने का लालच दिया गया था। उनकी मां प्रेमिला को भी कथित तौर पर धोखा दिया गया था। आरोपी एंथनी पॉल प्रेमिला से बदला लेना चाहता था। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि पॉल की बहन ने कहा-सुनी के दौरान पड़ोसी प्रेमिला से झगड़ा किया था। प्रेमिला एक पशु लवर रही हैं, लॉकडाउन के दौरान आवारा कुत्तों की देखभाल और उन्हें खाना खिलाती थी – यहीं से समस्या शुरू हुई। बता दें कि जब पॉल का अपनी बहन के साथ एक बार झगड़ा हुआ था जिसका हिस्सा प्रेमिला भी हो गई थीं।
जांच के दौरान पता चलता है कि यह सब कुछ बदला लेने के लिए रचा गया एक जाल है। जिसमें काम की तलाश कर रही क्रिसन फंस गईं। जब वह दुबई जाते हुए शारजाह पहुंची, तो उन्हें पता चलता है कि उसके नाम पर कोई होटल बुकिंग नहीं है। परिवार से सलाह मशविरा करने के बाद कृसन ने शारजाह पुलिस को बताया। हालांकि, उन्हें शारजाह प्रशासन ने ड्रग तस्कर होने के संदेह में गिरफ्तार किया था। क्रिसन को बुधवार को रिहा कर दिया गया। वह 48 घंटे के भीतर देश लौट आएंगी।
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड वाली फोटो से हैं परेशान तो जरूर पढ़ लें खबर…
इसे भी पढ़ें : शक के चक्कर में पत्थर से कूचकर ह’त्या, गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट, 11 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…
इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…















