spot_img

बंगाल में नामांकन दाखिल करने को लेकर रणक्षेत्र बना बैरकपुर, भाजपा-तृणमूल में संघर्ष

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • खड़दह श्याम मंदिर में पत्नी के साथ पूजा करने के बाद तृणमूल उम्मीदवार राज ने किया नामांकन

KOLKATA : बंगाल के बैरकपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अभिनेता राज चक्रवर्ती ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर में पत्नी शुभश्री चक्रवर्ती के साथ खड़दह के श्याम मंदिर में पूजा करने के बाद पहले रोड शो किया। इसके बाद प्रशासनिक भवन में नामांकन दाखिल किया। उनके एसडीपीओ कार्यालय में प्रवेश करने के साथ ही प्रशासनिक भवन के बाहर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से एक दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए।

इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। केंद्रीय बल भी समय-समय पर गश्त लगा रहे हैं। भाजपा और तृणमूल ने एक दूसरे पर कटाक्ष और हमला करने करने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े राजद नेता और समर्थकों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

अभिनय की दुनिया से निकलकर आया राजनीति में

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राज चक्रवर्ती ने कहा कि अभिनय की दुनिया से निकल कर ममता दीदी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर राजनीति की शुरुआत की है। दीदी ने जब बैरकपुर से उम्मीदवार बनाया, तो खुशी होने के साथ ही बड़ी चुनौती भी लग रही थी। अब जैसे लग रहा है कि मैं बैरकपुर से चुनाव जीत चुका हूं।

इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छूट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...