spot_img

झारखंड में आज से 4 रोज तक बैंक रहेंगे बंद… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में आज से चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 12 सरकारी बैंकों और ग्रामीण बैंकों की 3319 शाखाओं में ताले लटके रहेंगे। दरअसल आज यानी 22 मार्च को तीसरे शनिवार की वजह से बैंकों में छुट्टी है। कल 23 मार्च को रविवार की छुट्टी है। वहीं 24 और 25 मार्च को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस तरह, लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 31 मार्च को ईद और 1 अप्रैल को सरहुल की छुट्टी भी है, जिससे बैंकिंग गतिविधियां और प्रभावित हो सकती हैं।

इस वजह से हड़ताल

बैंक कर्मचारियों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है, जिसमें वे निजीकरण के विरोध में हैं। इसके अलावा, वे पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने और अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। एआईबीओसी (All India Bank Officers’ Confederation) ने रांची में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की थी।

ये सुविधायें रहेंगी उपलब्ध 

हड़ताल के बावजूद, बैंक के ATM खुले रहेंगे और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अगर आपको तत्काल बैंकिंग जरूरत है, तो ऑनलाइन विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...