Kohramlive desk: एक अप्रैल से नए 2022-23 वित्त वर्ष की शुरुआत होगी। नए वित्त वर्ष के पहले महीने में अलग-अलग जोन में विभिन्न त्योहारों या अन्य वजहों से बैंकों में करीब आधे महीने कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई भी काम है, तो उसे समय पर निपटा लें। आरबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस महीने गुड़ी पाड़वा (GudiPadwa), अंबेडकर जयंती (Babasaheb Ambedkar Jayanti) और सरहुल (Sarhul) जैसे मौके पर अलग-अलग जोन में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसमें चार रविवार और दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं।
छुट्टियों की लिस्ट
1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार): महीने और फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
2 अप्रैल, 2022 (शनिवार): गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा) के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
3 अप्रैल (रविवार): इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है।
4 अप्रैल (सोमवार): सरहुल के मौके पर रांची जोन के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
5 अप्रैल (मंगलवार): बाबू जगजीवन राम की जयंती के मौके पर हैदराबाद जोन के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।9 अप्रैल (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।
10 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 अप्रैल (गुरुवार): डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू के अवसर पर शिलांग और शिमला जोन को छोड़ अन्य सभी जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
15 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू के अवसर पर जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य स्थानों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
16 April: (शनिवार): बोहाग बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
17 April :(रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
21 April: (गुरुवार): गड़िया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…












