spot_img
spot_img

आधी रात बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की सियासत एक बार फिर थरथरा उठी है। मोकामा में हुई राजनीतिक हिंसा के बाद जदयू उम्मीदवार और पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह को पुलिस ने आधी रात दबोच लिया। यह गिरफ्तारी 75 वर्षीय दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ी है, जिसने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में बाढ़ से चलकर पटना पहुंची पुलिस टीम ने अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में गिरफ्तार किया। उनके साथ मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी हिरासत में लिया गया है।

कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में पत्थरबाजी और झड़प हुई थी, जिसमें कई घायल हुये और एक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हुआ कि दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं, बल्कि वाहन से कुचलने से हुई। जांच में अनंत सिंह की मौजूदगी और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा, “चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई है। अब तक करीब 80 गिरफ्तारियां, 100% हथियार जमा कराने के आदेश, और 50 से अधिक चेकिंग पॉइंट्स बनाये गये हैं।”

चुनाव आयोग ने इस घटना को गंभीर मानते हुये पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग का तबादला, बाढ़ एसडीपीओ को सस्पेंड, और कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। नये अफसरों की तैनाती कर मोकामा को हाई अलर्ट जोन घोषित कर दिया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में CAPF और स्थानीय पुलिस तैनात है। आयोग ने DGP और डीएम से 2 नवंबर तक डिटेल रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन साफ संदेश दे रहा है — “कानून तोड़ोगे, तो अब नहीं बख्शे जाओगे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...