spot_img

सरकार कृषकों को स्वावलंबी बनाने के लिए कर रही कार्य : Badal

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने किया रबी संगोष्टी-सह-राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कार्यक्रम
  • रांची के विभिन्न प्रखंडों से आए 100 कृषकों में शत-प्रतिशत अनुदान पर रबी बीज का हुआ वितरण

रांची : झारखंड के कृषि मंत्री Badal Patralekh ने कहा है कि राज्य सरकार कृषक हित के लिए एक रुपये में राज्य के किसानों के ऋण को माफ करने का कार्य करने जा रही है। इसके लिए 2000 करोड रुपये की अनुदान राशि सरकार दे रही है। किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। कोविड-19 के कारण घर वापस आने वाले मजदूरों की सबसे अधिक उम्मीद कृषि से ही है और इस ओर राज्य सरकार नीति बनाकर कार्य भी कर रही है। Badal Patralekh गुरुवार को राम कृष्ण मिशन,ऑडोटोरियम, मोरहाबादी, रांची में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम और रबी संगोष्टी सह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना तहत रांची के 100 कृषकों में शत-प्रतिशत अनुदान पर रबी बीज वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषकों को जागरूक बनना होगा, सरकार द्वारा किए जा रहे योजनाओं के लाभ हेतु बिचौलियों के कार्य को समाप्त करना सरकार की प्राथमिकताओं में है।

इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधी बेखौफ, बिल्डर के घर की गोलियों की बौछार (Exclusive Video)

देश के विकास में कृषि एक महत्वपूर्ण अंग : कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी

कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीकी ने कहा कि देश के विकास में कृषि एक महत्वपूर्ण अंग है। रोजगार एवं जीडीपी में कृषि एक बड़ा योगदान देता है। किसानों को जागरूक बनना होगा और उन्हें संबंधित लोगों से पूछना होगा कि उन तक समय से बीज क्यों नहीं पहुंचा, सब्सिडी क्यों नहीं मिली। मौके पर कृषि निदेशक निशा उरांव सिंहमारे द्वारा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन विशेष फसल योजना (तेलहन) अंतर्गत रबी में रांची जिला के अंतर्गत सरसों प्रत्यक्षण के लिए 10,750 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 450 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ है। इसका वितरण कार्य शुरू है।

इसे भी पढ़ें : देखिए.. 22 साल की आयुषी ने खुद को कैसे मिटा लिया

इसे भी पढ़ें : कारोबारी के Suicide में अफसर के खिलाफ ठोस क्लू, नहीं हो रही कार्रवाई

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...