Palamu : मेदिनीनगर में मंगलवार को एक ट्रक से आ रही दुर्गंध के कारण लोगों को उसमें शव होने की आशंका हुई। इससे परेशान लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर की तलाश की, पर वह नहीं मिला। कुछ समय बाद ड्राइवर मौके पर पहुंचा तो उसने बताया कि ट्रक में जानवरों की हड्डियां लदी हैं, जिसे संबलपुर में एक कैमिकल बनाने वाली बोन जिलेटिन फैक्ट्री में देना है। ट्रक के खराब हो जाने से उसे यहीं खड़ा करना पड़ा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला
यूपी नंबर का मालवाहक ट्रक
यूपी नंबर मालवाहक ट्रक जो सब तरफ से पैक था, उसे लावारिस हालत में खड़ा देख लोग उसके पास पहुंचे। गाड़ी से आ रही दुर्गंध से लोग ज्यादा नजदीक नहीं जा सके। ट्रक को सोमवार की रात NH-39 पर रेड़मा में भगवती हॉस्पिटल के पास खड़ा किया गया था। ट्रक से उठती दुर्गंध और उसमें किसी के न होने से कई तरह की चर्चा होने लगी। स्थानीय लोगों ने ट्रक में शव होने की शंका पर शहर थाना को फोन किया।
Read More : पत्नी के साथ छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, खोया आपा और कर दिया ये…
मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस
टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मामले की जांच के लिए पहुंचे। ट्रक के पास काफी समय गुजारने के बाद पुलिस की मुलाकात ड्राइवर से हुई। तब ट्रक के इस तरह खड़ा करने और दुर्गंध उठने के राज से पर्दा उठा। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक मेदिनीनगर के रास्ते कानपुर से ओडिशा के संबलपुर ले जा रहा था। ट्रक में जानवरों की हड्डियां थी। इसी बीच गाड़ी खराब हो गई। इस वजह से ट्रक को सड़क पर छोड़ना पड़ा।
Read More : पूर्व DGP टीपी सिन्हा और पूर्व IG हरे कृष्ण मिश्रा का निधन, दी गई श्रद्धांजलि
ट्रक चालक की बातें निकलीं सही
इसके बाद पुलिस ने गाड़ी के मालिक और केमिकल फैक्ट्री में बात की। ट्रक ड्राइवर द्वारा बताई गई बातें सही निकली। इसके बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने दूसरे वाहन से खिंचवा कर ट्रक को रिहायशी इलाके से दूर जोगियाही रेलवे लाइन की तरफ खड़ा करा दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण महथा ने बताया कि गाड़ी मालिक रांची से मजदूरों के साथ एक ट्रक भेज रहे हैं। हड्डियों को दूसरे ट्रक में डालकर आगे भेज दिया जाएगा।








