Kohramlive : YouTube काफी ज्यादा पॉपुलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है। इस पर वीडियो देखते समय काफी AD भी आते हैं। आप YouTube पर ad-free एक्सपीरिएंस लेने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। लेकिन, कई ऐसे ऐप्स हैं जहां YouTube प्रीमियम के फीचर्स का आनंद फ्री में ले सकते हैं।
यहां पर हम YouTube Vanced ऐप की बात कर रहे हैं। इससे यूजर्स एड-फ्री यूट्यूब वीडियो देख सकते हैं। इसमें किसी भी तरह का सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं देना होता है। कुछ महीने पहले इस सर्विस को बंद करने की घोषणा कंपनी की ओर से की गई थी। लेकिन, YouTube Vanced अभी भी ज्यादातर यूजर्स के लिए काम कर रहा है। इसकी लोकप्रियता भी काफी तेजी से बढ़ी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में लाखों लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, गूगल से लीगल नोटिस मिलने के बाद कंपनी ने इस सर्विस को बंद करने की घोषणा की थी।
इस ऐप को लोग आसानी थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोडर साइट से इंस्टॉल कर सकते हैं। इसे एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध करवाया गया है। हालांकि, कंपनी ने कुछ समय पहले एक ट्वीट में कहा था कि लीगल नोटिस की वजह से आने वाले समय में इस ऐप के डाउनलोड लिंक को हटा दिया जाएगा।
YouTube Vanced क्या है और क्यों हो रहा है ये बंद?
YouTube Vanced एक थर्ड पार्टी एंड्रॉयड ऐप है। इसको लोग ओरिजिनल यूट्यूब ऐप के अल्टरनेटिव के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। ये एड्स को ब्लॉक करने के अलावा बैकग्राउंड प्ले, पिक्चर-इन-पिक्चर, डार्क थीम, डिसलाइक बटन वापस लाने जैसे कई प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है।
YouTube Vanced के अलावा दूसरे भी कई ऐसे ऐप्स मौजूद YouTube Vanced के अलावा दूसरे भी कई ऐप्स हैं जो ऐसे फीचर्स फ्री में देते हैं। इसमें अभी NewPipe और SkyTube काफी ज्यादा पॉपुलर है। इससे यूजर्स यूट्यूब प्रीमियम को बिना सब्सक्रिप्शन के यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो










