Kohramlive Desk : जान लें कि नए साल से कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी टेक कंपनी गूगल अगले साल से नए नियम लागू करने जा रही है। इसमें Chrome Browser और Google Stadia संबंधी नए नियम शामिल हैं। इसके साथ ही नए साल से ऑनलाइन पेमेंट का तरीका भी बदल जाएगा। इस कारण लैपटॉप यूजर्स को परेशानी होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के कारण ऐसा होगा। इसलिए अगर आप गूगल क्रोम चलाते हैं या फिर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो नए नियमों की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
क्या लागू होंगे नए नियम
1.Google Chrome on Laptop : गूगल ने बताया है कि वो अगले साल से Window 7 और 8.1 पर क्रोम के नए वर्जन का सपोर्ट देना बंद करेगा। इस खबर के मुताबिक, अगर आपका लैपटॉप विंडो 7 या 8.1 पर चलता है, तो नए क्रोम वर्जन की सपोर्ट नहीं मिलेगी और आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अगर आप पुराने लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए पेरशानी उठानी पड़ सकती है।
2.Onile Card Payments: अगले साल से ऑनलाइन पेमेंट करने का तरीका भी बदल जाएगा। 1 जनवरी 2023 से गूगल आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड के नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी जानकारी सेव करना बंद करेगा। इसका मतलब है कि आपको ऑनलाइन खरीदारी करते समय हर बार कार्ड की जानकारी डालनी होगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइंस के तहत यह फैसला लिया गया है।
- Google Stadia: गूगल की क्लाउड गेमिंग सर्विस Stadia के लिए नया साल बुरी खबर लाया है। कंपनी ने अगले साल से इस सर्विस को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, गूगल स्टोर के जरिए पर्चेज किए गए Stadia हार्डवेयर के अलावा स्टैडिया स्टोर से खरीदे गए सभी गेम और एड-ऑन कंटेंट को कंपनी वापस करेगी। यूजर्स के बीच यह सर्विस ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाई, इसलिए कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है।
Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री
Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा
Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM
Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण
Read this also : Corona : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी… जानें डिटेल
Read this also : सीएम हेमंत ने सहायक अभियंता सुरेश राम के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश
Read this also : सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा, कोहली को पछाड़ा










