Kohramlive : हर गुजरते दिन के साथ सोना-चांदी के दाम नई ऊंचाई छू रहे हैं। बाजार में पहले ही महंगाई की तपिश थी, अब बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक पुरानी लेकिन वायरल हो रही भविष्यवाणी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। वजह साफ है बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां अतीत में सच साबित हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों बाबा वेंगा की सोने को लेकर की गई भविष्यवाणी जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं और यही वजह है कि चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब सोने की बढ़ती कीमतों को देखकर लोग उनकी इस भविष्यवाणी को भी सच मानने लगे हैं। भारत में हाल के महीनों में सोने ने रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार पकड़ी है। 10 ग्राम सोने का दाम करीब 1 लाख 47 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। इस उछाल ने आम आदमी से लेकर बड़े निवेशकों तक को चौंका दिया है। वायरल भविष्यवाणी के मुताबिक, बाबा वेंगा ने संकेत दिये थे कि भविष्य में वित्तीय संकट पारंपरिक बैंकिंग सिस्टम को झकझोर सकता है। ऐसे में लोग कागजी पैसों से भरोसा खोकर सोने जैसे फिजिकल एसेट्स की ओर रुख करेंगे। उनके अनुसार, सोने की कीमतों में 25 से 40 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।
क्यों भाग रहे हैं लोग सोने की ओर?
दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल, युद्ध जैसे हालात और अनिश्चितता ने निवेशकों को डरा रखा है। ऐसे समय में सोना और चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक दशक में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने अपने गोल्ड रिजर्व में भारी इजाफा किया है। वहीं, वैश्विक कर्ज (ग्लोबल डेब्ट) करीब 338 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो पूरी दुनिया की जीडीपी से कहीं ज्यादा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ता कर्ज कहीं नई वित्तीय अस्थिरता को जन्म न दे दे। इसी आशंका के चलते निवेशक जोखिम से बचने के लिये सोने को सेफ एसेट मान रहे हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र की नॉस्त्रेदमस कहा जाता है। उनका जन्म साल 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। महज 12 साल की उम्र में उनकी आंखों की रोशनी चली गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐसी-ऐसी भविष्यवाणियां कीं, जिनका असर पूरी दुनिया ने देखा। 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। सोवियत संघ का विघटन हो या अमेरिका में 9/11 का आतंकी हमला, बाबा वेंगा की कई बातें समय के साथ सच साबित हुईं। यही वजह है कि जब भी उनका नाम आता है, लोग गंभीर हो जाते हैं।
Disclaimer : बाबा वेंगा की सोने की कीमतों को लेकर की गई यह भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।










