Ranchi : झारखंड के दिशोम गुरु, आदिवासी चेतना के प्रतीक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंच गया। उनके अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ पड़ा। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से लेकर मोरहाबादी मैदान तक, हर मोड़, हर सड़क, हर आंख नम और हर हाथ से प्रणाम। लोगों की एक ही पुकार “दिशोम गुरु अमर रहें!”







