RANCHI : राजधानी रांची में स्टूडेंट्स के बीच होती थी ब्राउन शुगर की सप्लाई। किंगपिन शैलेश कुमार उर्फ गांधी अपनी सहयोगी 21 साल की ज्योति के साथ मिलकर इस पूरे रैकेट को चला रहा था। ज्योती इस पूरे रैकेट को लीड कर रही थी। ज्योति मॉडल है और पिछले 5 साल से दिल्ली में रह रही थी। युवकों को इस धंधे से जोड़ने से लेकर ब्राउन शु्गर की पैकिंग तक की जिम्मेवारी ज्योति पर थी। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब रांची के सुखदेवनगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ज्योति को उसके घर से पकड़ा। ज्योति के पास से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर मिला। पुलिस की मानें तो ज्योति के इशारे पर ही राजधानी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के स्टूडेंट्स तक नशे की पुडि़या पहुंचाई जाती थी। पूरा काम मोबाइल से होता था। धंधे में पूरी सावधानी बरती जाती थी। किसी अंजान व्यक्ति से इसका जिक्र भी नहीं किया जाता था।
सोमवार को कोतवाली एएसपी से सुखदेवनगर थाना प्रभारी ममता कुमारी को सूचना मिली इलाके में ड्रग्स की खरीद-बिक्री की जा रही है। पुलिस ने बिना देर किये न्यू आनंद नगर निवासी हर्ष कुमार को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति भारद्वाज को उसके घर से धर दबोचा। पुलिस को उसके घर से 28.26 ग्राम ब्राउन शुगर, वेटिंग मशीन और सिल्वर फॉयल मिले हैं। पुलिस के अनुसार ज्योति दिवाली के समय बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंची थी। पुडि़या बनाकर उसे गिरोह के सदस्यों के सहयोग से सप्लाई कर रही थी। हालांकि गिरोह का किंगपिन शैलेश उर्फ गांधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। शैलेश और हर्ष सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू आनंद नगर का रहनेवाला है। वहीं ज्योति सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के ही विद्यानगर के ही स्वर्णरेखा की रहनेवाली है।
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर इतना रुपये घटाया वैट
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….














