RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीईओ अनुराग बेहार ने मुलाकात की। झारखंड के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री से कहा कि झारखंड में शिक्षा के विकास, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सक्रिय भूमिका निभाएगी। फाउंडेशन द्वारा झारखंड में एक विश्वविद्यालय खोलने की मंशा जाहिर की गई। मुख्यमंत्री ने फाउंडेशन को सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और फिया फाउंडेशन के जॉनसन टोपनो मौजूद थे।
1200 से 1400 करोड़ रुपये होंगे खर्च
बेहार ने बताया कि इस विश्वविद्यालय को स्थापित करने पर लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कैंपस लगभग 150 एकड़ जमीन में फैला होगा। बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के साथ विप्रो कंपनी के अजीम प्रेमजी की ऑनलाइन बातचीत के दौरान जिन विषयों पर चर्चा हुई थी, उसी कड़ी में यहां विश्वविद्यालय खोलने की मंशा फाउंडेशन ने जताई है।
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की बेहतरी में भी करेंगे योगदान
फाउंडेशन के सीईओ ने मुख्यमंत्री से कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में फाउंडेशन सहयोग करेगी। सरकार के द्वारा जिन विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहां की जरूरतों को पूरा करने में फाउंडेशन हर संभव मदद करेगी ।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग करे फाउंडेशन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर और सुदृढ़ बनाने की दिशा में फाउंडेशन सहयोग करे। इससे यहां के लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी। फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री को बताया गया कि अजीम प्रेम जी झारखंड में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास के लिए योजना बना रहे हैं।
Read More : बवाल दिख रही Akshara Singh, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू
Read More : इस Actress ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…
Read More : Karishma ने कराया ऐसा बोल्ड फोटोशूट की दिख गया…फैंस बोलें सेक्सी होने का मतलब…
Read More : Urfi Javed दे रही Sunny Leone को टक्कर, ‘बिजली गिरा के’… देखें वीडियो
Read More : PLFI का एरिया कमांडर बंधना धराया, पुलिस को बताया कैसे…
Read More : खाना खाकर एक साथ सोये चाचा-भतीजा, खिड़की से झांका तो उड़े होश
Read More : Exam Paper में छात्र ने लिखा ऐसा उत्तर कि हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे आप, पढ़ें…
Read More : खूबसूरत लवली की फितरत सुन होश उड़ गये SP के, देखें वीडियो
Read More : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
Read More : CM Nitish का बड़ा एलान, कहा- अब किसी की शादी में नहीं जाऊंगा मैं…
Read More : Ludhiana Court में Blast, दो की मौत, CM चन्नी ने कही ये बात…








