spot_img
spot_img

सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन का अंत, प्रेम, पीड़ा और पहेली…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : अयोध्या (Ayodhya News) के सहादतगंज स्थित मुरावन टोला में खुशियों का आंगन मातम के साये में बदल गया। बीते 7 मार्च को प्रदीप और शिवानी की डोली सजी थी, घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, रिश्तेदारों के ठहाके थे और मां-बाप के चेहरे पर संतोष का उजाला। 8 मार्च को बारात सोहावल के ड्योढ़ी से लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का होना था। पर सुबह होते ही सब कुछ बदल गया। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया गया, तो भीतर से कोई आवाज नहीं आई। परिजनों की चिंता बढ़ी, दरवाजे पर और जोर दिया गया, लेकिन कोई उत्तर नहीं। घबराकर खिड़की तोड़ी गई और भीतर का मंजर देख हर आंख फटी की फटी रह गई। पंखे से झूल रहा था 24 साल के प्रदीप का शव, वहीं, बिस्तर पर 22 साल की शिवानी निस्तेज पड़ी थी। कमरे में पसरा सन्नाटा दिलों में तूफान ला गया। कुछ देर पहले तक जिनकी आंखों में नये जीवन के सपने थे, वही आंखें अब सदा के लिये बंद हो चुकी थीं।

Ayodhya news
Ayodhya news

प्रदीप और शिवानी के घरवालों के लिये यह किसी वज्रपात से कम न था। रिसेप्शन की तैयारियों के बीच घर में चीख-चीत्कार गूंज उठी। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि उनकी खुशहाल दुनिया चंद घंटों में उजड़ गई।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। इस रहस्यमयी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। हर कोई यह सवाल कर रहा है कि आखिर सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इस जोड़े की जिंदगी की लौ इतनी जल्दी क्यों बुझ गई? फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन प्रदीप और शिवानी के घर में उठती सिसकियां उस प्रेम, पीड़ा और पहेली को बयां कर रही हैं, जिसके जवाब में अब सिर्फ खामोशी है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...