spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में निकाली गई जागरूकता रैली, जज नलिन कुमार ये बता गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में आज 90 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच अभियान के तहत एक विशाल रैली निकाली गई। गढ़वा विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस रैली में न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यगण, न्यायालय कर्मी एवं पारा लिगल वॉलेंटियर सहित शामिल हुये। यह रैली गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार के मार्गदर्शन और अगुवाई में निकाली गई। रैली में कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के. के. झा-2, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह स्पेशल जज पोक्सो कोर्ट दिनेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कुमार विपुल, अवर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी संगीता कुमारी, सिविल जज सिनियर डिविजन सह न्यायिक दण्डाधिकारी वीणा कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी अनुलीका कुमार, अनुमण्डल न्यायिक दण्डाधिकारी मोनीका प्रसाद, न्यायिक दण्डाधिकारी महेन्द्र पंडित एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारी और जिला बार एशोसियेशन के अध्यक्ष जी० के० सिन्हा एवं अन्य अधिवक्तागण शामिल हुये।

जागरूकता रैली के बारे में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि यह 90 विधिक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम एवं आउटरीच अभियान की शुरूआत 15 दिसम्बर से की गई है, यह लगातार 90 दिनो तक चलेगी।उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के लिए कुल 12 टीम का गठन किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के 93 पी.एल.वी. गाँव-गाँव एवं घर-घर जाकर विधिक जागरूकता की जानकारी देंगे और प्रयास करेंगे की सभी के अधिकारों की रक्षा की जा सके।  उन्होंने यह अपील भी कि की प्रतिदिन चलने वाले इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर इस अभियान को सफल बनाने मे मिडिया का महत्वपूर्ण सहयोग अपेक्षित है, ताकि इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

कार्यक्रम के बारे में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रवि चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत जो टीम गठित की गई है उसमे मध्यस्थता जागरूकता, जेल में बंद बंदियों के अधिकार, बालकों के देखरेख संरक्षण संस्था पीड़ित विजा, सभी ब्लॉक एवं पंचायत में लिगल एड क्लिीनिक के माध्यम से जागरूकता, स्कूल कॉलेज में जागरूकता अभियान, वृद्धा आश्रम की देख रेख संरक्षण, जनिक स्थानो पर विधिक जागरूकता शिविर, घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, मीडिया के माध्यम से जागरूकता, लोक अदालत के बारे में लोगो को बताना एवं जागरूक करना आदि कार्यों के लिए कुल 12 टीमें बनी है। यह टीम लगातार 90 दिनो तक इस अभियान का प्रचार प्रसार कर न्याय से वंचित लोगो तक जागरूकता माध्यम से विधिक जानकारी उपलब्ध कराने एवं उसके निवारण करने के लिए कार्य करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...