PALAMU: पलामू के पाटन के नवाजयपुर थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक 65 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप। ऑटो चालक ने बनाया हवस का शिकार। मेडिकल जांच के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी के बारे में पुलिस बताने से बच रही है।
Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
पहले डराकर थोड़ी दूर ले गया
महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह घर से शौच करने के लिए निकली थी। तभी घात लगाए एक व्यक्ति ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि आरोपी पहले महिला को डरा कर थोड़ी दूर ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
Read More : जेल में गैंगवार, बाहुबली मुख्तार के करीबी समेत दो को भूना
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है पुलिस
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। नवाजयपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ऑटो चलाने व अंडे बेचने का भी काम करता है। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Read More : 16 मई से ट्रेवल के लिए E-Pass जरूरी, चाहिए तो यहां करें अप्लाई














