Kohramlive : World Cup में ने नीदरलैंड को 309 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन बनाये। जवाब में नीदरलैंड की टीम 21 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कंगारू टीम ने विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले साल 2023 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 317 रन से बड़ी जीत हासिल की थी।
जम्पा ने चटकाए चार विकेट
शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 21 ओवर में समेट दिया। स्पिनर एडम जम्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिये। मिचेल मार्श को दो विकेट मिले। जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क ने एक-एक विकेट लिया। विक्रमजीत सिंह ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाये। तेजा निदामानुरू ने 14, साइब्रैंड ने 11, स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 12, और कॉलिन एकरमैन ने 10 रन बनाये। बाकी सस्ते में निपट गये। मैक्स ओडाड 6, बास डी लीडे 4 और आर्यन दत्त 1 रन बनाकर आउट हो गये। रूलोफ वान, लोगन वान बीक, डेर मर्वे और पॉल वान मीकेरेन खाता भी नहीं खोल सके।
मैक्सवेल और वॉर्नर ने जड़ा शतक
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 399 रन ठोंक डाले। ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर ने रिकॉर्ड शतक लगाया। वॉर्नर ने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गये। वहीं, मैक्सवेल ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारी खेली और 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया। वह सबसे कम गेंदों पर में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये। वॉर्नर ने 93 गेंद पर 104 और मैक्सवेल ने 44 गेंद पर 106 रन बनाये। स्टीव स्मिथ ने 71 और मार्नश लाबुशेन ने 62 रन बनाये। नीदरलैंड की तरफ से लोगन वान बीक ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिये। बास डी लीडे को दो कामयाबी मिली। आर्यन दत्त ने एक विकेट अपने नाम किया।
इसे भी पढ़ें : दो भाईयों के झगड़े में मासूम बेटी की जान चली गई…
इसे भी पढ़ें : 6 बच्चों के बाप को मारा इतना छुरा कि…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के बेलिबोधनवाला घाट पर मची चीख चित्कार… जानें क्यों












