spot_img

पांड्या के तूफान में उड़ा ऑस्‍ट्रेलिया, हारते मैच को छक्‍का लगाकर जिताया

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : टीम इंडिया ने दूसरे मैच में ऑस्‍ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्‍जा जमा लिया है। टीम इंडिया ने जीत के साथ ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढत बना ली है। टीम की जीत के हीरो एक बार फिर हार्दिक पांड्या बने।

पंड्या ने दो चौके लगाए

पांड्या ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारते हुए मुकाबले में छह विकेट से जीत दिला दी। भारत को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में 25 रन की जरूरत थी। पंड्या ने दो चौके लगाए, जिसके बाद अंतिम छह गेंद में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। पांड्या ने फिर दो छक्के जड़कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। मैन ऑफ द मैच पांड्या ने 22 गेंदों में नाबाद 42 रनों की पारी खेली।

pandya 2
pandya

वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार का लिया बदला

भारत ने इस तरह वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार का बदला चुकता किया। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा बनाए गए 195 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को दो गेंद रहते हासिल कर लिया। 195 रनों के लक्ष्य के सामने शिखर धवन (52) और कप्तान विराट कोहली (40) के आउट होने के बाद भारत हार की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन पांड्या और श्रेयर अय्यर (नाबाद 12) ने आखिरी तीन ओवरों में मैच का पासा पलट दिया।

इसे भी पढ़ें : लोजपा नेता वीरेंद्र प्रधान से PLFI ने नहीं मांगे 2 करोड़

अय्यर और पांड्या ने टीम को दिलाई जीत 

पांड्या ने कुल तीन चौके और दो छक्के मारे। अय्यर ने पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का मारा। कोहली का विकेट 149 के कुल स्कोर पर गिरा और यहां से अय्यर और पांड्या ने साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। इससे पहले भारत ने पहले दो ओवरों में कोई बाउंड्री नहीं लगाई, लेकिन धवन (52) और लोकेश राहुल (30) ने क्रीज पर जमने के बाद चौकों और छक्कों की बारिश कर दी।

सैमसन 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट

राहुल ने फ्री हिट पर एंड्रयू टाय की गेंद को एक्स्ट्रा कवर में भेजा जो भारत की पारी की पहली बाउंड्री थी। धवन ने ग्लेन मैक्सवेल पर दो बाउंड्री और एक छक्का जमाया, जिससे भारतीय पारी ने लय पकड़ी। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि राहुल का विकेट लेकर भारत को पहला झटका दिया। धवन का विकेट लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने लिया। संजू सैमसन 10 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। डेनियल सैम्स ने विराट कोहली के रूप में बड़ा विकेट हासिल किया, जिन्होंने 24 गेंद में 40 रन बनाए।

इसे भि पढ़ें : Bike ने Cycle को मारी टक्कर, युवक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...