UP : यूपी के रामपुर के पटवाई क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की परिभाषा और समाज के सवालों को हिला दिया। महिला ने अपने ही भतीजे पर तमंचे की नोक पर दुष्कर्म का इल्जाम लगाकर केस दर्ज कराया। लेकिन पांच दिन बाद ही उसी महिला ने अपने पति को छोड़कर उसी भतीजे से शादी रचा ली। चाची–भतीजे की यह शादी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
प्रेम प्रसंग से दुष्कर्म तक का इल्जाम
पीड़िता ने थाने में शिकायत दी थी कि पति के बड़े भाई का बेटा (भतीजा) पिछले तीन साल से उसके साथ संबंध बना रहा था। सबसे पहले हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद में शादी का झांसा देकर देह का रिश्ता चलता रहा।
एक माह पहले इस प्रेम संबंध से उसने बेटी को जन्म दिया। खबर है कि इस महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी।
उसके पति से पहले ही दो बच्चे हैं। तीसरी संतान एक माह की बच्ची है, जो भतीजे से प्रेम संबंध का परिणाम बताई जा रही है।
पुलिस और कोर्ट में मामला
बीते 12 सितंबर को महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया। मुकदमा अभी न्यायालय में चल रहा है। अब शादी हो जाने के बाद कोर्ट में वीडियो साक्ष्य के रूप में पेश किये जायेंगे। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में भतीजा माला डालने और सिंदूर लगाने में हिचकिचा रहा है। महिला बार-बार कह रही है, “वीडियो बनाओ।” अंततः दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और शादी रचा ली। इधर, गांव की गलियों से लेकर चौपालों तक अब केवल एक ही चर्चा है, “क्या दुष्कर्म का मामला प्रेम कहानी में बदल गया?”
इसे भी पढ़े : रांची से सटे इस इलाके में भयानक आ’ग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : रांची के नये SSP बने ये, सिटी और ट्रैफिक SP भी बदले…
इसे भी पढ़े : अनार का हर दाना सेहत का खजाना, बस खाने का तरीका जान लें…








