Kohramlive : पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने हथियार तस्करी की एक और साजिश नाकाम कर दी। बीएसएफ ने सीमा पार से भेजे गये एक ड्रोन को बरामद किया, जो भारत में अवैध हथियार पहुंचा रहा था। यह कार्रवाई अमृतसर सेक्टर के नेस्टा गांव के पास की गई। बीएसएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, जवानों ने एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन जब्त किया। तलाशी के दौरान ड्रोन से एक ग्लॉक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गईं। BSF ने कहा कि यह ऑपरेशन सीमा पर ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर पाकिस्तान की साजिशों का ताजा उदाहरण है। जवानों की सतर्कता की वजह से ये कोशिश नाकाम हो सकी। इससे पहले भी बीएसएफ ने पंजाब में तस्करी के कई प्रयासों को रोका है। पिछले शनिवार को BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर फिरोजपुर जिले के टिंडीवाला गांव के पास एक खेत से 602 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। इसके अलावा अमृतसर के भैणी राजपुताना गांव में भी तलाशी के दौरान 3.675 किलोग्राम ICE ड्रग (सिंथेटिक ड्रग) वाला पैकेट मिला, जिसे ड्रोन के जरिए गिराया गया था। वहीं रोरनवाला खुर्द गांव के पास से एक और पिस्तौल बरामद की गई। बीएसएफ ने कहा है कि वह तस्करी रोकने और सीमा सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। ड्रोन के जरिए हथियार और नशा भेजने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
ड्रोन से हथियार भेजने की कोशिश नाकाम, BSF की चौकसी कारगर
Date:

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...
RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो
Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...
IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…
Kohramlive : IPL 2027 के आयोजन को लेकर BCCI...











