GURUGRAM : गुरुग्राम के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में शादी से दो दिन पहले एक 24 साल की युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। युवती गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है पिता
युवती के पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और उसके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी 11 मई को होनी थी। सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे उसकी बेटी घर के सामने प्लॉट में पशुओं को चारा डालने के लिए गई थी, तभी वहां आए गांव के एक युवक जयपाल उर्फ बिल्लू ने कथित तौर पर उनकी बेटी पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी। वह युवक अक्सर उनकी बेटी को परेशान किया करता था, यह बात बेटी ने उन्हें बताई थी।
पुलिस ने कहा, जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
फर्रुखनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद फर्रुखनगर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 326-ए (जानबूझकर तेजाब आदि से गंभीर चोट पहुंचाना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच चल रही है। पटौदी के एसीपी हरिंदर कुमार ने कहा कि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्या कर रही महिलाएं
इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …
इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…












