spot_img

वेब सीरीज आश्रम-3 के सेट पर हमला, प्रकाश झा के साथ किया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP :  आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ। फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही है। शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ लोग जबरदस्ती घुस आए। निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की और चेहरे पर स्‍याही भी फेंकी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो भी बनाया। सामने आए वीडियो में कुछ लोग टीम के सदस्यों का पीछा करते  दिख रहे हैं। एक को सदस्‍य को पकड़ कर मारपीट करते दिख रहे हैं।

अपने जारी बयान में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कहा

“प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भोपाल में ‘आश्रम’ सीरीज के प्रोडक्शन में शामिल टीम पर हिंसा, उत्पीड़न और बर्बरता के निर्मम कृत्यों की कड़ी निंदा करता है। दुर्भाग्य से, ये इकलौती घटना नहीं है और जिस तरह से प्रोडक्शन सेक्टर को टारगेट किया जा रहा है, गिल्ड उससे चिंतित है। ”गिल्ड ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

FWICE ने बयान में कहा

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी इसपर परेशानी जाहिर की है। FWICE ने बयान में कहा, “भोपाल में वेब सीरीज ‘आश्रम’ के सेट पर हमला और फिल्ममेकर प्रकाश झा और टीम के सदस्यों को दी गई धमकियों की FWICE निंदा करता है। सभी कार्यकर्ताओं, टेक्नीशियन और एक्टर्स की ओर से हम सरकार से इस घटना का संज्ञान लेने और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू करने की अपील करना चाहते हैं। हमारे सदस्यों की सुरक्षा जोखिम में है और दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हम न्याय चाहते हैं।

हमले की निंदा  की सुधीर मिश्रा और स्वरा भास्कर ने

नायिका स्वरा भास्कर ने हमले की निंदा करते हुए लिखा, “शॉकिंग, शर्मनाक, अविश्वसनीय! नए भारत में कोई भी सुरक्षित नहीं है… लिंच मॉब की संस्कृति ने हमें ऐसी जगह पहुंचा दिया है, जहां किसी पर भी, कभी भी, किसी भी चीज के लिए हमला किया जा सकता है! भयावह”।

Read More :SSC Selection Post Phase IX: 3261 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन

Read More :भारत में मिला Corona का New Variant…

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...