Kohramlive : पुलिस लाइंस इलाके में आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 150 लोगों के घायल होने की सूचना है।यह धमाका दोपहर 1.40 बजे हुआ। सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, एक आत्मघाती हमलावर ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ा लिया। इससे आगे खड़े लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पेशावर के ही लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना पाकिस्तान के पेशावर में घटी। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके को सील कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान आया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ खुफिया तंत्र को मजबूत करने और पुलिस फोर्स को और उपकरण मुहैया कराने की मांग की।
Strongly condemn the terrorist suicide attack in police lines mosque Peshawar during prayers. My prayers & condolences go to victims families. It is imperative we improve our intelligence gathering & properly equip our police forces to combat the growing threat of terrorism.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) January 30, 2023
पेशावर के पुलिस अधीक्षक (जांच) शाजाद कौकब, जिनका कार्यालय मस्जिद के करीब है, ने मीडिया को बताया कि विस्फोट तब हुआ, जब वह नमाज अदा करने के लिए मस्जिद में दाखिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वह किस्मत से हमले में बाल-बाल बच गए।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मस्जिद का एक हिस्सा ढह गया और इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेशावर के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। अस्पताल ने नागरिकों से पीड़ितों के लिए रक्तदान करने की अपील की है।पेशावर विस्फोट के बाद इस्लामाबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने हमले की निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने ट्वीट किया कि पीड़ित परिवारों के साथ प्रार्थना और संवेदनाएं हैं। यह जरूरी है कि हम अपनी खुफिया जानकारी जुटाएं और आतंकवाद के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए अपने पुलिस बलों को उचित तरीके से लैस करें।
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बरोरा में फिर ठांय-ठांय… देखें
इसे भी पढ़ें :रिकवर हुए 524 मोबाइल फोन का जमशेदपुर पुलिस ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : 10 साल से था फरार, अब खाई पुलिस की गोली… देखें
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बाजार में मची अफरा-तफरी…
इसे भी पढ़ें : रांची में बस पर फायरिंग, बदमाश की खोज में पुलिस
इसे भी पढ़ें : पलामू की अंजलि का नोएडा में भयानक अंत, पति पर गंभीर इल्जाम
इसे भी पढ़ें : गवर्नर और सीएम ने चरखा चलाकर किया बापू को याद… देखें












