ATM कार्ड बदल ठगने वाले धरा गये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में ATM कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के बारे में मिली खुफिया जानकारी के बाद हरकत में आई रांची पुलिस ने गिरोह के दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। यह कार्रवाई रांची के BIT मेसरा इलाके में उस वक्त हुई, जब दोनों अपराधी फर्जी नंबर प्लेट लगी पल्सर बाइक पर शहर में घूमते हुये अपने अगले शिकार की तलाश में थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक लेकर भागने लगे। पीछा करते हुये पुलिस ने जुमार पुल के पास दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से कई ATM कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुये। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करते थे। इनके पास से तीन ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन एवं ब्लू रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट के साथ) जब्त की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी पहले भी कई जगहों पर ATM कार्ड बदलकर लोगों से पैसे निकाल चुके हैं। राजधानी के नामकुम, BIT मेसरा, धनबाद (सरायढेला), जमशेदपुर (एमजीएम थाना क्षेत्र) एवं गिरिडीह (सरिया) इलाकों में भी ठगी की घटनायें सामने आईं। इन मामलों में कई थानों में प्राथमिकी दर्ज है और कुछ घटनाओं के CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पकड़े गये ठगों के नाम विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (हिसुआ, जिला नवादा) एवं धनंजय कुमार सिंह (धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा) बताये गये। दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने आम और खास लोगों से अपील की है कि ATM में किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें : झमाझम बरसेंगे मेघ, आज से आंधी-तूफान-ठनका का दौर शुरू, जानें कब तक

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की एक तस्वीर देख बाप का खौल गया खू’न, फिर हो गया भयानक कांड…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में 26...

TMC में ‘महाभारत’ के संकेत! 50 से ज्यादा विधायकों के बगावत के दावे…

Kohramlive : कभी ममता बनर्जी के मजबूत किले के...

अब एयरपोर्ट पर रील बनाना आफत… जानें कैसे

Kohramlive : अगर आप एयरपोर्ट पर ट्रैवल व्लॉग, इंस्टाग्राम...

खू’न से लथपथ मिला युवक का श’व, सनसनी…

Dhanbad : धनबाद के झरिया में एक दिल दहला...

विराट-अनुष्का नंगे पैर पहुंचे यहां, वीडियो वायरल…

Kohramlive : IPL 2026 का खिताब जीतने के बाद...