spot_img
spot_img

दिल्‍ली में हुआ ऐतिहासिक समझौता, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ASAM : असम और मेघालय ने अपने 50 साल पुराने सीमा विवाद को समाप्‍त कर दिया है। मंगलवार को यहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौते पर देश के गृह मंत्री अमित शाह के सामने दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने हस्ताक्षर किए। मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मेघालय समकक्ष कोनराड के संगमा के अलावा दोनों राज्यों के मुख्य सचिव, इन राज्यों के अन्य अधिकारी तथा गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।

12 में से 6 मुद्दों पर बनी सहमति

मेघालय और असम के मुख्यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों ताराबाड़ी, गिजांग, हाकिम, बोकलापाड़ा, खानपाड़ा-पिलंगकाटा और रतचेरा में सीमा विवाद को हल करने के लिए 29 जनवरी को गुवाहाटी में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद इसे 31 जनवरी को गृह मंत्रालय को भेजा गया था। असम और मेघालय की सरकारें 884 किलोमीटर की सीमा के साथ लगते 12 “मतभेद के क्षेत्रों” में से छह में अपने सीमा विवादों को हल करने के लिए एक मसौदा प्रस्ताव लेकर आई थीं। 36.79 वर्ग किमी भूमि के लिए प्रस्तावित सिफारिशों के अनुसार, असम 18.51 वर्ग किमी रखेगा और शेष 18.28 वर्ग किमी मेघालय को देगा।

गृहमंत्री अमित शाह बोले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना लंबित सीमा विवाद सुलझ गया है। विवाद के 12 में से 6 बिंदुओं को सुलझा लिया गया है, जिसमें लगभग 70% सीमा शामिल है। शेष 6 बिंदुओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।” उन्होंने कहा, “2014 से, मोदी जी ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए कई प्रयास किए हैं। आज, मैं असम के सीएम और मेघालय के सीएम और उनकी टीमों को उनके सीमा विवाद को सुलझाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करने पर बधाई देता हूं।”

दोनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री बोले- 

ऐतिहासिक समझौते के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “यह हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। इस एमओयू के बाद अगले 6-7 महीनों में बाकी विवादित स्थलों की समस्या का समाधान करने का हमारा लक्ष्य है। हम पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश में विकास का इंजन बनाने की दिशा में काम करेंगे।” मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने कहा, “मैं समिति के सभी सदस्यों और दोनों राज्यों के अधिकारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। हम अपने राज्यों के बीच और मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करेंगे।”

इसे भी पढ़ें : Office में एक्स के साथ करना पड़ रहा है काम, तो ऐसे हैंडल करें सिचुएशन

इसे भी पढ़ें : 407 से टकराई बाइक, देखें क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्‍वीर

इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्‍वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…

इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा वाली की बात सुन पुलिस हैरान, रिहायशी होटल में…

इसे भी पढ़ें : बार में चल रहा था अश्‍लील…पुलिस के पहुंचते ही…

इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस रखना है जरूरी, वरना 1 अप्रैल से बंद हो जाएगा खाता

इसे भी पढ़ें : बम के धमाकों से गूंजा श्रीकृष्‍ण नगर, 5 जिंदा बम भी मिले

इसे भी पढ़ें : फ्री डीजल लूटने के लिए सड़क पर टूट पड़े लोग…देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...