Giridih : धनबाद ACB की टीम ने आज गिरिडीह के जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के लिपिक मिथिलेश कुमार को दबोच लिया। मिथिलेश को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा गया है। उसके खिलाफ रिटायर्ड शिक्षक अजय कुमार सिंह ने धनबाद ACB से शिकायत की थी। अजय ने ACB को बताया था कि रिटायर होने के बाद उन्हें पेंशन के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा था। इल्जाम है कि पेंशन शुरू करने के एवज में मिथिलेश कुमार ने उनसे 20 हजार रुपये की डिमांड की थी।
मिली शिकायत पर डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में जांच शुरू की गई। जांच में इल्जाम को सही पाया गया। लिपिक मिथिलेश कुमार को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पैसे देकर शिक्षक अजय कुमार को मिथिलेश के पास भेजा गया। जैसे ही मिथिलेश ने पैसे पकड़े, वहां पहले से मौजूद ACB की टीम ने उसे धर दबोचा और अपने साथ ले गई।
इसे भी पढ़ें : World cup : न्यूजीलैंड और बांग्लादेश आज होगें आमने-सामने, इसने जीता टॉस
इसे भी पढ़ें : चलती राजधानी में फौजी का कोहराम, क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा पुलिस को मिली बेहतरीन कामयाबी… जानें
इसे भी पढ़ें : …और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया, वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : आ*त्मदाह करने पर उतारू रस्सी फैक्ट्री के कर्मी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : टूटे हाथ की बोली लगाई 4 लाख, यहां केवल 49 हजार में हो गया ऑपरेशन
इसे भी पढ़ें : मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया के फाइनल में रांची की इंद्राणी रॉय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक नियम तोड़ते ही गाड़ी हो जायेगी लॉक… जानें कैसे















