spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया के फाइनल में रांची की इंद्राणी रॉय… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Akhilesh Kumar) : उम्र मायने नहीं रखता, कुछ नया और अलग करने का जज्बा, लगन और जुनून हो तो तस्वीर बदली जा सकती है। भीड़ से कुछ अलग किया जा सकता है। बस, हौसला जरूरी है। बस, यहीं हौसला संजोयी दिल्ली गई 39 साल की इंद्राणी रॉय उर्फ स्नेहा चौधरी मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया के फाइनल राउंड में सिलेक्ट हो गई। दिल्ली में होनेवाली मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया का खिताब जीतने के लिये वो पूरी तैयारी में जुटी हुई है। 29 महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए फाइनल राउंड में पहुंच गयी है। स्काईटच मिस एंड मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया सीजन 7 का आयोजन नई दिल्ली के गुड़गांव में किया जा रहा है। कोहराम लाइव से बातचीत करते हुए इंद्राणी ने बताया कि वह मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया का ताज हासिल कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन करना चाहती है। वहीं, गृहिणी महिलाओं के लिये एक मिशाल बनना चाहती है।

इंद्राणी का कहना है कि आमतौर पर बाल-बच्चेदार होने के बाद महिलाएं अपने बच्चों को संवारने और निखारने में जुट जाती है, वहीं अपना सपना भूल जाती है। हाउस वाइफ की दुनिया केवल चूल्हा-चौका ही नहीं, उनमें हमेशा कुछ अलग करने की चाहत होनी चाहिये। यह सच है कि शादी के बाद कोई भी विवाहिता बिना परिवार के सपोर्ट के आगे नहीं बढ़ सकती है। उन्हें परिवार का सपोर्ट मिला और यहां तक पहुंच गई। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा गार्डेन में रहनेवाली इंद्राणी ने कहा कि वह जमशेदपुर की बेटी और रांची की बहू है। वह इकोनोमिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएट है। उनकी 13 साल और 5 साल की दो बेटी है। पति श्रृषिकेष चौधरी रांची में ही बिजनेसमैन हैं। घर में सास एवं ससुर भी रहते हैं। इंद्राणी ने झारखंड के लोगों से आग्रह किया है कि वे दुआ करें कि वो ”ताज” लेकर वापस लौटे।

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: