Google Maps से पूछें, वेयर इज माइ पार्किंग कार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : Google Maps अब हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनते जा रहे हैं। आप बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर जाते हैं, तो क्या आपको कार पार्क करने के बाद अक्सर उस जगह को याद रखने में मुश्किल होती है। गूगल मैप्स आपकी समस्या को हल कर सकता है और पार्किंग की जगह याद रखने में आपकी मदद कर सकता है।  Google Maps की मदद से यूजर्स अपनी कार पार्किंग की लोकेशन को पिन कर सकते हैं।  गूगल मैप्स पार्किंग की जगह याद रखने के साथ ही आपको उस जगह तक नेविगेट भी कर देगा।  इसके बाद आसानी से गूगल असिस्टेंट से अपनी कार खोजने के लिए कह सकते हैं या सीधे पिन पर टैप कर नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं।

इसे  भी  पढ़ें :Apple लॉन्च करेगी iPhone 12 सीरीज 5G कनेक्टिविटी के साथ

जरूरी चीजें

1 . गूगल ऐप और गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी  हैं, 2. स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो या उससे ऊपर के वर्जन पर चलता हो।, 3.  लोकेशन सर्विसेज ऑन हों। ,4.  गूगल असिस्टेंट को सभी जरूरी परमिशन दिए गए हों।, 5. पार्किंग लोकेशन कैसे सेव करें।

सबसे पहले आपको पार्किंग लोकेशन सेव करने की जरूरत होगी।  इसके लिए कार पार्क करने के बाद आप अपने फोन में गूगल मैप्स ओपन करें।  मौजूदा लोकेशन पर क्लिक करें।  मैप में आपको ब्लू पिन के साथ नजर आएगा।इसे टैप करते ही तीन ऑप्शन नजर आएंगे।  इसमें से सेव योर पार्किंग ऑप्शन सेलेक्ट करें।  यहां आप पार्किंग नंबर और फोटो जैसी कई जानकारियां भी ऐड कर सकते हैं।  या आप सीधे गूगल असिस्टेंट से अपनी पार्किंग लोकेशन याद रखने के लिए भी कह सकते हैं।  इसके लिए आपको ‘रिमेंबर वेअर आई हैव पार्क्ड’।

पार्किंग लोकेशन  नेविगेट करें

Google Maps ओपन करें और सेव्ड पार्किंग कार्ड पर टैप करें। इसके बाद डायरेक्शन बटन पर टैप करें और उसके बाद नेविगेशन ऑन करने के लिए स्टार्ट बटन पर टैप करें।

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ टाटा स्काई का स्मार्ट बॉक्स, फ्री मिलेगा अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।