spot_img
spot_img

एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री भारत में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramive : PM मोदी सोमवार को देश की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर कारखाने का उद्घाटन करेंगे। लगभग 615 एकड़ में फैली ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री कर्नाटक के तुमकुरु में है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर कारखाने का शिलान्यास 2016 में पीएम मोदी ने ही किया था। यह फैक्ट्री देश के सभी हेलीकॉप्टर की हर जरूरतों को पूरा करेगी। रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भविष्य में इस फैक्ट्री से सिविल एलयूएच के संभावित निर्यात की भी आपूर्ति की जाएगी। ग्रीनफील्ड हेलीकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा है, जो शुरुआती दिनों में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) का उत्पादन करेगी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की योजना 20 सालों के दौरान चार लाख करोड़ रुपये से अधिक के कुल कारोबार के साथ 3-15 टन की सीमा में 1,000 से अधिक हेलीकाप्टरों का निर्माण करने की है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुरूआती दौर में फैक्ट्री हर साल करीब 30 हेलीकॉप्टरों का प्रोडक्शन करेगा। बाद में इसे और बढ़ाया जायेगा। लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और इंडियन मल्टीरोल हेलीकॉप्टर (IMRH) के साथ-साथ भविष्य में LCH, LUH, सिविल ALH और IMRH की मरम्मत जैसे कार्यों से इस कारखाने का विस्तार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : रिम्स के प्लास्टिक सर्जन डॉ सौरभ की दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें : परेशान रहे RMC में काम कराने गये लोग…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : रांची में 9 PDS दुकानदारों को शोकॉज

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : ”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...